चूडेश्वर सेवा समिति को 2 लाख 57 हजार एक रूपये ddnewsportal.com

चूडेश्वर सेवा समिति को 2 लाख 57 हजार एक रूपये ddnewsportal.com

चूडेश्वर सेवा समिति को 2 लाख 57 हजार एक रूपये 

मस्तभोज इकाई ने वर्ष 2019-20 मे एकत्रित किये गये सदस्य शुल्क की राशि सौंपी केंद्रीय कार्यकारिणी को

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सबसे ऊंची चोटी पर स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र धार्मिक स्थल चूड़धार के चंहुमुखी विकास के लिए गठित

चूडेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की दर्जनों इकाईयों मे से एक ईकाई मस्तभोज ने वर्ष 2019-20 मे 2 लाख 57 हजार एक रूपये सदस्यता शुल्क के रूप मे एकत्रित किये हैं। इकाई ने केंद्रीय कार्यकारिणी के सचिव रतिराम रंगवाल को उक्त राशि का चैक सौंप दिया है। श्री रंगवाल ने बताया कि मस्तभोज से इतना सदस्य शुल्क दर्शाता है कि यहां के लोगों मे शिरगुल महाराज के प्रति कितनी अधिक श्रद्धा है। यह क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है कि चूडेश्वर महाराज की सेवा मे क्षेत्र का भी एक अंश सम्मिलित होगा। उन्होंने कहा कि यह राशि केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तक पंहुचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी की सभी इकाईयां महाराज के पवित्र स्थान के विकास मे अपना अहम योगदान देती हैं। समीति चूड़धार मे

यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और भंडारे की व्यवस्था करती रहती है। इस दौरान मस्तभोज इकाई के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।